फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam refuses to go to Lucknow, will be given treatment in Sitapur Jail

आजम का लखनऊ जाने से इंकार, सीतापुर जेल में ही कराएंगे इलाज

Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Azam refuses to go to Lucknow, will be given treatment in Sitapur Jail
सीतापुर। जिला कारागार में बंद सपा सांसद आजम खां रविवार को पॉजिटिव हुए थे। जेल प्रशासन बेहतर इलाज के लिए उन्हें सोमवार को लखनऊ रेफर करना चाहता था लेकिन आजम खां ने लखनऊ जाने से मना कर दिया। आजम ने कहा कि वे लखनऊ नहीं जाएंगे। आजम खां के पॉजिटिव होने के बाद जिला प्रशासन उन्हें लखनऊ रेफर करना चाहता था।
विज्ञापन

एक एंबुलेंस भी जेल बुला ली गई थी। जब अफसरों ने आजम खां से लखनऊ जाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कहा, वे ठीक हैं। सीतापुर जेल में ही रहकर इलाज कराएंगे। इसके बाद एंबुलेंस वापस चली गई। जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम का स्वास्थ्य सही है। जेल में ही क्वारंटीन है। उनको बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा जा रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed