फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam and Abdullah searched barracks in raid

छापेमारी में आजम और अब्दुल्ला की खंगाली बैरक

Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Azam and Abdullah searched barracks in raid
सीतापुर में जिला कारागार का निरीक्षण कर वापस आते डीएम-एसपी। - संवद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सुरक्षा व्यवस्था परखने को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण कर सघन जांच पड़ताल की। भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डीएम एसपी की इस छापेमारी से पूरे जेल परिसर में हड़कंप रही। पुलिस की नौ टीमें बनाकर सभी बैरकों व अस्पताल के चप्पे-चप्पे की तलाशी कराई गई। इस दौरान जेल में बंद सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की बैरकों को भी खंगाला गया। हालांकि, तलाशी में कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने का बात जेल प्रशासन कह रहा है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी का काफिला दोपहर पौने एक बजे करीब भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचा। करीब दो घंटे तक चली सघन जांच डीएम व एसपी की अगुवाई में गठित पुलिस की नौ अलग अलग टीमों ने पूरे जेल परिसर की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इसमें आठ टीमों में पुरुष और एक टीम में महिला पुलिस कर्मी शामिल रहीं।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस कर्मियों ने जेल में बंद सांसद व सपा नेता आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला की बैरकों को भी गहन तरीके से तलाशा। इस दौरान जेल की तलाशी लेने वालों में सीओ सिटी पीयूष सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, एसओ रामकोट, एसओ खैराबाद, महिला एसओ, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक चले जेल के तलाशी अभियान के दौरान डीएम व एसपी ने जेल अधीक्षक को परिसर में होने वाली हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने को निर्देशित भी किया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम-एसपी ने पुलिस टीमों के साथ रूटीन स्तर पर जेल की तलाशी कराई थी। इस दौरान कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली। सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed