{"_id":"6a401886a9f1c0dbf0044918","slug":"aunt-xi-and-thunder-warrior-teams-in-the-final-sitapur-news-c-102-1-stp1002-158924-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंट एकादश और थंडर वॉरियर टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंट एकादश और थंडर वॉरियर टीम फाइनल में
Sun, 28 Jun 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
कुतुबनगर। कस्बे के मेला मैदान में आयोजित कुतुबनगर जूनियर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। आंट एकादश व थंडर वॉरियर टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में इन्हीं टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
पहला सेमीफाइनल मैच आंट एकादश व पिसावां नाइट राइडर के मध्य खेला गया। इसमें पिसावां नाइट राइड टीम के कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पिसावां नाइट राइडर की पूरी टीम 10 ओवर में 95 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी आंट एकादश टीम ने नौ ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच आंट एकादश टीम के खिलाड़ी कौशल रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट चटकाए। भूपेंद्र चौहान ने कौशल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स कुतुबनगर व थंडर वॉरियर के मध्य हुआ। इसमें थंडर वॉरियर टीम के कप्तान शादाब हाशमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी रॉयल चैलेंजर्स कुतुबनगर टीम ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 86 रन बनाए। थंडर वॉरियर टीम ने मात्र 9.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच थंडर वॉरियर टीम के खिलाड़ी जुबेर रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिए। सार्थक चौहान ने जुबेर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मयंक शर्मा, वसीम, हाशिम अंसारी, अभिनव चौहान, अखंड बाजपेई, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।