{"_id":"6a3ad7a08d8d64506b06e8b4","slug":"aunt-and-niece-die-in-accident-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158592-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हादसे में बुआ-भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हादसे में बुआ-भतीजी की मौत
Wed, 24 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। बरगावां गांव निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की मंगलवार को हापुड़ में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी घायल हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन हापुड़ रवाना हो गए।
बरगांवा निवासी शिवकुमार अपने भाई संजय और पूरन के साथ नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके एक भाई संतोष गांव में ही रहते हैं। सोमवार को परिवार की बुजुर्ग महिला शांति (60) अपनी बेटी मीरा (14) व पोती संतोष की पुत्री नायरा (6) के साथ सीतापुर डिपो की बस से नोएडा जा रही थीं।
हापुड़ के पास बस खराब हो जाने के कारण सभी यात्री सड़क किनारे खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि मीरा और उनकी भतीजी नायरा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में शांति समेत कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन हापुड़ रवाना हो गए हैं।