फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Atria police station siege, uproar

अटरिया थाने का घेराव, हंगामा

Mon, 18 Apr 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Atria police station siege, uproar
अटरिया थाने के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता व ग्रामीण। -संवाद - फोटो : SITAPUR
अटरिया (सीतापुर)। करीब सवा माह से लापता छात्रा का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। छात्रा के न मिलने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से रविवार को एक बार फिर एबीवीपी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ थाने का घेराव किया। वहीं धरने पर बैठ गए। काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा 12 मार्च की सुबह घर से साइकिल से स्कूल गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चल सका। मामले में छात्रा के पिता ने विशेष समुदाय के युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में युवक पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अटरिया पुलिस लापता युवती को खोजने और नामजद आरोपी को पकड़ने में नाकाम है।
विज्ञापन

अभी हाल ही थाने की कमान संभालने वाले एसओ सुरेश चंद्र मिश्र भी मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके है। परिवार का कहना है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित है। एसओ की लचर कार्यशैली से रविवार को परिजन गुस्से में आ गए। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ अटरिया थाने पहुंचे। परिजन और कार्यकर्ता थाने का घेराव करते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एसओ सुरेश मिश्र मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश करने लगे, लेकिन कार्यकर्ता और परिजन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। गुस्साए लोग छात्रा को तलाशने और आरोपी को जेल भेजने की मांग पर अड़े थे। मामला तूल पकड़ते देख सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक थाने के बाहर हंगामा, प्रदर्शन और धरना चलता रहा, इससे अफरातफरी का माहौल बना रहा।

आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार
लापता छात्रा और आरोपी युवक दोनों बालिग हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर लोग आक्रोशित थे। मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया गया है। एक सप्ताह के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। किशोरी का भी पता लगा लिया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- यादुवेंद्र यादव, सीओ सिधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed