फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ATM empty on Dhanteras, longing for money

धनतेरस पर एटीएम खाली, धन के लिए तरसे

Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
ATM empty on Dhanteras, longing for money
सीतापुर में कचेहरी स्थित जनसुविधा केंद्र के सामने लगे एटीएम में कैश निकालने के लिए लगी लोगों की ? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। धनतेरस के दिन शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेस रहे। जिन एटीएमों में कैश था, वहां पर लंबी लाइन दिखाई दी और वह सुबह ही खाली हो गए। दोपहर बाद लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भागदौड़ करते रहे लेकिन उनको कैश नहीं मिल सका। इससे खाताधारकों को काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन

शहर में 50 से अधिक एटीएम लगे हैं। इनके जरिये लोग लेनदेन करते हैं। मंगलवार को धनतेरस था। इसलिए लोगों को खरीदारी करने के लिए पैसे की सख्त जरूरत पड़ रही थी। वह बैंक न जाकर सीधे एटीएम से लेनदेन करने पहुंचे। लेकिन उनको मायूसी ही हाथ लगी। चुंगी चौकी के पास लगे एटीएम दोपहर तक कैशलेस हो गए। इसी तरह लालबाग चौराहे से आंख अस्पताल तक करीब 20 एटीएम लगे है। वहां पर बैंकों की विभिन्न शाखाएं भी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जब एटीएम से कैश समाप्त हुआ तो लोग दूसरे एटीएम पहुंचे। वहां पर भी लाइनें दिखाई दी। दोपहर तक शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए थे। इससे लोगों को कैश निकालने के लिए भटकना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागदौड़ के बाद भी नहीं निकले रुपये
गजानंद काम्पलेक्स में एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार को जब ग्राहक एटीएम से कैश निकालने पहुंचे तो एटीएम में कैश नहीं मिला। स्क्रीन पर कैश न होने की बात लिख दी गई थी। इससे खाताधारक बिना लेनदेन के वापस चले आए। सिटी माल में लगा सेंट्रल बैंक का एटीएम मौके पर दगा दे गया। कैश की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कैश न होने की पर्ची निकल रही थी। सदर तहसील गेट के पास एटीएम लगा हुआ है। यह अक्सर कैशलेस ही रहता है। मंगलवार को धनतेरस के चलते लोग कैश लेने पहुंचे तो यह बंद मिला। इससे खाताधारक एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भागदौड़ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed