फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ashala Factory Revealed

असलहा बनाने की फैक्टरी का खुलासा

Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ashala Factory Revealed
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में जिले की हरगांव, रामपुर मथुरा और मिश्रिख पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीनों थानों की पुलिस ने पंचायत चुनाव में खपाने के लिए देशी असलहे निर्मित करने वाली तीन फैक्टरियों का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीनों स्थानों से दो अंतरजनपदीय असलहा सप्लायर व निर्माताओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने भारी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे, असलहे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। दो आरोपी बेहद शातिर हैं। उन पर कई थानों में आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

हरगांव संवाद के अनुसार, एसओ हरगांव ओपी तिवारी ने मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम के साथ शनिवार की शाम करीब पांच बजे थाना क्षेत्र के ककराही गांव के दक्षिण स्थित नहर विभाग के जंगल में हरदेव बाबा मंदिर के सामने छापा मारा। यहां पर अवैध शस्त्र निर्माण करते समय पुलिस ने लखीमपुर खीरी जिले के निजामपुर निकटी गांव निवासी शातिर अपराधी व अवैध शस्त्र बना रहे रामनारायण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने असलहा बनाने के उपकरण, तीन देशी बंदूक, चार तमंचा 315 बोर, तीन तमंचा 12 बोर, छह कारतूस, दो खोखा, चार अदद नाल 315 बोर, सात नाल 12 बोर, कई अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि, पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि, पंचायत चुनाव में अवैध असलहों की मांग बढ़ जाती है। जिसके लिए वह पहले से अवैध तमंचा बनाकर रखता है। इन तमंचों को लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव, शाहजहांपुर में बेचता है। रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार, रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने हमराही बल के साथ क्षेत्र के बासुरा चौराहे के पास से चेकिंग के दौरान बांसुरा मजरा पासिनपुरवा निवासी गोबरे को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक देशी बंदूक 12 बोर, तीन अर्धनिर्मित देशी तमंचे 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, अवैध असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त गोबरे शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ नौ अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मिश्रिख संवाद के अनुसार, संदना और मिश्रिख पुलिस ने संयुक्त अभियान में मिश्रिख के धंधारी जंगल से रामकोट इलाके के मंसूरपुर नेवादा निवासी संदीप उर्फ छोटकन्ने को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इंस्पेक्टर मिश्रिख मनोज कुमार यादव ने बताया कि, संदना एसओ अवधेश यादव व उनकी टीम के साथ मिलकर धंधारी जंगल से संदीप को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से छह अवैध असलहे, 11 अर्धनिर्मित तमंचे व अवैध असलहे बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। इस पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed