फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aryanagar and Loharbagh power failure

आर्यनगर व लोहारबाग की बिजली गुल

Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aryanagar and Loharbagh power failure
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। सीतापुर शहर के आर्यनगर व लोहारबाग फीडर की करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। मिलिट्री ग्रास फॉर्म के पास हाईटेंशन लाइन पर कई पेड़ गिर गए। इसकी वजह से आपूर्ति बंद रही। पावर कॉर्पोरेशन ने काफी मशक्कत करके पांच बजे आपूर्ति बहाल की। इस लंबी कटौती होने से घरों में लगे इंवर्टर डिस्चार्ज हो गए। कार्यालयों के कामकाज बाधित रहे। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
शहर के आर्यनगर व लोहारबाग में रविवार सुबह के समय विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही थी। करीब 10.30 बजे बारिश के चलते मिलिट्री ग्रास फॉर्म के पास निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन पर कई पेड़ गिर गए। इससे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पावर कॉर्पोरेशन ने फॉल्ट को पहले तलाशा। उसके बाद पेड़ों की छटाई करानी शुरू की। जब कई घंटे बीत गए आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन करना शुरू किया तो अफसरों ने बताया पेड़ गिर गए है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट बनाने में जुटे रहे। बारिश की वजह से गर्मी जरूर कम थी, लेकिन उमस बनी रही। इससे लोग गर्मी से बेहाल दिखे। शाम पांच बजे के बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसकी वजह से कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मिथिलेश यादव ने लाइन बहाल कराने में जुटे रहे। अवर अभियंता ने बताया कि सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे भी दिक्कतें आईं। मौके पर ही खड़ा होकर लाइन दुरुस्त कराई।

उधर, भवानीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति भी खराब रही। कटौती के चलते घंटों बिजली गुल रही। आंख मिचौली का सिलसिला कई बार जारी रहा। इससे लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ी। यह हालात खूबपुर, विकास नगर, नवीन चौक, कृष्णा नगर सहित कई मोहल्लों के बने रहे।
आर्यनगर व लोहारबाग फीडर की आपूर्ति गुल हो गई थी। हाईटेंशन लाइन पर तार गिरने से यह समस्या बनी थी। इसे दूर कर दिया गया है।
रवि गौतम, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed