{"_id":"5e35c5228ebc3e4ae5692bc9","slug":"arogya-park-and-purohit-training-center-to-be-built-in-naimish-sitapur-news-lko506143454","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैमिष में बनेंगे आरोग्य पार्क व पुरोहित ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमिष में बनेंगे आरोग्य पार्क व पुरोहित ट्रेनिंग सेंटर
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र का जल्द ही कायाकल्प होगा। 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग व पड़ाव स्थल दुरुस्त होंगे। आरोग्य पार्क विकसित किए जाएंगे। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एवं पुरोहित ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए जंगल सफारी एवं विजिटर फैसिलिटी सेंटर विकसित किए जाएंगे। यूथ हॉस्टल एवं ग्रामीण ऑडीटोरियम बनेगा। यह सब कुछ नैमिष विकास परिषद के जरिये विकसित होगा।
शनिवार को सीतापुर दौरे पर आए प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार ने यह संकेत दिए हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि नैमिषारण्य क्षेत्र के पौराणिक महत्व को देख यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शीघ्र ही शुरू होंगी। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के संग पर्यटकों के लिए विजिटर फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा। 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग के सुधार के साथ इसमें पड़ाव स्थल की व्यवस्था की जाएगी।
आरोग्य पार्क, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एवं पुरोहित ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना प्रस्तावित है। 84 कोसीय परिक्रमा मेले को प्रांतीय मेले का दर्जा देने के साथ बृज तीर्थ विकास परिषद की तर्ज पर नैमिष तीर्थ विकास परिषद का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
हैलीपैड भी बनेगा
पर्यटकों को बेहतर सहूलियतें देने के लिए नैमिषारण्य में हैलीपैड का निर्माण कराया जाएगा।सुरक्षा के लिहाज से वहां पर पांच सौ क्षमता की पुलिस बैरक बनेगी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर भी होगा।
खेलकूद के मैदान होंगे विकसित : डीएम
प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार ने शनिवार को नैमिषारण्य स्थित नगर पालिका के सत्संग हाल में अफसरों के संग बैठक की। इसमें विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रगति जानी। प्रमुख सचिव ने लोगों व अधिकारियों से बात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं के बारे में जाना। उन्होंने सभी को समेकित कर कार्ययोजना बनाने को कहा।
जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि नैमिष का विकास करने के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गोमती नदी की स्वच्छता के लिए प्रयास होंगे। खेलकूद के मैदान भी विकसित किये जाएंगे। आंतरिक मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मार्गों का चौड़ीकरण भी कराया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि लोगों को अध्यात्म से जोड़ने के लिये वैदिक एवं आध्यात्मिक केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी मिश्रिख राजीव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख सहित पर्यटन विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का मांगा प्रस्ताव
प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने चक्रतीर्थ, राजघाट एवं राही पर्यटक आवास गृह का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चक्रतीर्थ के जल की नियमित सफाई कराने को कहा। राही पर्यटक आवास गृह में पर्यटकों की सुविधा के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।