{"_id":"61c0d0a7602cf1301f385487","slug":"arms-factory-busted-two-arrested-sitapur-news-lko609875952","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सूचना मिलने पर दबिश देकर अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से निर्मित और अर्ध निर्मित नौ असलहे, कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके के भगौतीपुर गांव के पास स्थित सरकारी नलकूप के पास छापेमारी की, जहां से असलहा बना रहे रहे रामपुर मथुरा इलाके के सरैंया महमूदपुर निवासी राम खेलावन विश्वकर्मा, भगवानपुर निवासी भगवती रैदास को गिरफ्तार किया गया।
एएसपी ने बताया कि पुलिस को मौके से चार निर्मित, पांच अर्र्ध निर्मित असलहे, दो कारतूस, असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। एएसपी का कहना है कि आरोपी शातिर हैं। पहले भी रामखेलावन इस तरह के अपराध में शामिल रहा है। आरोपियों की संपत्ति के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।