फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Appointment of teachers

अधर में लटकी गैर प्रांतों के शिक्षकों की नियुक्ति

Tue, 15 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Appointment of teachers
सीतापुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत गैर प्रांतों के चयनित छह शिक्षकों की नियुक्ति अधर में लटक गई है। यह शिक्षक शासनादेश का हवाला देते हुए भटक रहे है। पीड़ित शिक्षकों का कहना है कि अन्य जनपदों में नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि सीतापुर में प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे परेशान होकर शिक्षकों ने डीएम, बीएसए व प्रभारी मंत्री से शिकायत की है। फिर भी इनको न्याय नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पुनीत पटेल, राम बालक, आरती शर्मा, बिहार के विवेक भारती व राजस्थान के अरविंद सानेल का कहना है कि उनका 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयन हुआ है। पहले चरण में एक शिक्षक व दूसरे चरण में पांच शिक्षकों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए है। पहले कारण बताया कि आप सभी गैर प्रांत के है। इस वजह से शासन से निर्देश मिलने पर ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जबकि श्रावस्ती, कुशीनगर, बलिया आदि जनपदों में गैर प्रांत के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। कई बार वे जिलाधिकारी, बीएसए व प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह से भी मिलकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन हर बार सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिल रहा है। इससे वे घर परिवार छोड़कर जिले में पड़े हुए हैं। नियुक्ति पत्र न मिलने से बहुत दिक्कतें आ रही हैं। शिक्षकों ने बीएसए से नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि गैर प्रांत वाले शिक्षकों का मामला जिला चयन समिति के समक्ष रखा जाएगा। इस बैठक में ही निर्णय हो सकेगा। जल्द ही चयन समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed