फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Appliances of 10 houses got damaged due to high voltage

Sitapur News: हाईवोल्टेज से फुंके 10 घरों के उपकरण

Sat, 14 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Appliances of 10 houses got damaged due to high voltage
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे में बृहस्पतिवार देर रात अचानक आए हाईवोल्टेज से 10 घरों के उपकरण फुंक गए। उपकरण फुंकने की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों की नींद खुली और घरों से बाहर निकल भागे। घबराए लोगों ने अफसरों को फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति सामान्य हुई लेकिन उपकरण फुंकने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बे के नरोत्तम नगर दक्षिणी में बृहस्पतिवार देर रात जब लोग गहरी नींद में थे, उसी समय अचानक हाईवोल्टेज आ गया। विद्युत उपकरण और स्मार्ट मीटर दगने लगे। घरों के भीतर धमाकों की आवाज होते ही लोगों की नींद टूटी और लोग अनहोनी की आशंका पर घरों से निकलकर सड़क की ओर भागे। बाहर निकलने के बाद लोगों को माजरा समझ में आया। तहसील फीडर के पिक्चर हॉल के समीप रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वोल्टेज सप्लाई से धमाका हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि एक बजे से ही ट्रांसफार्मर में हाई और लो वोल्टेज की समस्या आने लगी थी। शिक्षक संदीप पांडेय ने बताया कि मेरा इन्वर्टर व पंखा फुंक गया। रमेश चंद्र श्रीवास्तव का मीटर, फ्रिज व इन्वर्टर जल गया। हरश्याम शुक्ला की वाशिंग मशीन, पंखा, जितेंद्र भार्गव का पंखा, इन्वर्टर, अंबुज सिंह का मीटर, इन्वर्टर, फ्रिज आदि उपकरण फुंक गए। साथ ही मुन्नी सिंह व दीपक निगम आदि के घरों में लगे कूलर व पंखे जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से पांच घंटे में सही हो रहा फॉल्ट
कस्बे में इन दिनों भीषण गर्मी के बावजूद विद्युत आपूर्ति की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। फाल्ट को ठीक करने में 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है। कस्बे के पावर हाउस पर कर्मचारी सीयूजी नंबर बंद कर गेट में अंदर से ताला लगाकर बैठे रहते है। कस्बे के एक लाइनमैन की मौत के बाद सिर्फ एक ही लाइनमैन पर कस्बे की विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed