फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anita Rajvanshi SP's candidate for District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनीता राजवंशी सपा की उम्मीदवार

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Anita Rajvanshi SP's candidate for District Panchayat President
सीतापुर। जिले के प्रथम नागरिक की सीट पर आसीन होने के लिए जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सभी राजनैतिक दल कवायद कर रहे हैं। सत्तापक्ष व बसपा गणित सही करने के लिए मंथन ही करते रह गए, जबकि इस बीच गुरुवार को सपा ने प्रत्याशी घोषित कर सभी को अचंभित कर दिया। पार्टी ने अनीता राजवंशी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इससे राजनैतिक हल्कों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्य के 79 पद हैं। सभी पदों पर प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी दल के सदस्य बहुमत के आंकड़ा नहीं छू सके। वह इससे बहुत दूर हैं। निर्दलियों ने बाजी मारकर पार्टियों की गणित गड़बड़ा दी है। इससे सत्तापक्ष भाजपा, सपा एवं बसपा को चिंतित होना लाजमी है।
विज्ञापन

सभी दल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन होने के लिए परिणाम आते ही सदस्यों को अपने खेमे में करने के लिए प्रयासरत हैं। अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने का साहस किसी ने भी नहीं किया। इसी बीच सपा ने गुरुवार को प्रत्याशी घोषित कर राजनैतिक हल्कों में धमाका कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विकासखंड पिसावां के ग्राम पाताबोझ निवासी अनीता राजवंशी पत्नी अवनीश राजवंशी को प्रत्याशी घोषित किया है। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने दी है।
पहली बार राजनीति में रखा है कदम
सपा जिलाध्यक्ष ने छत्रपाल यादव ने बताया कि अखिलेश यादव ने जिले के विधायक, पूर्व विधायक से बातचीत करने, फीडबैक लेने के बाद ही अनीता राजवंशी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है। बताया कि अनीता वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत सदस्य हैं। राजनीति में इन्होंने पहली बार कदम रखा है। वह साधारण परिवार से हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
सत्तापक्ष यानी की भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकार सूत्रों की माने तो वह सदस्यों को येनकेन प्रकारेण अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। गणित अनुकूल होने पर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed