{"_id":"680fc88d30708b1aef031707","slug":"an-elderly-woman-died-outside-the-bank-could-not-withdraw-money-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131104-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बैंक के बाहर बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, नहीं निकल पाए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बैंक के बाहर बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, नहीं निकल पाए रुपये
Mon, 28 Apr 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। आर्यावर्त बैंक में सोमवार सुबह पैसे निकालने आई एक बुजुर्ग महिला ने बैंक की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। उनके साथ आया बेटा बैंक अधिकारियों से पैसे निकालने की गुहार करता रहा। ढाई घंटे बुजुर्ग बीमार महिला बैंक की चौखट पर मौजूद रही लेकिन उसके अकाउंट से पैसे नहीं निकल सके।
भटपुर गांव निवासी सतनू अपनी मां रामकली (90) को सोमवार सुबह आर्यावर्त बैंक लेकर पहुंचा। वह अपनी मां को ठेलिया पर लिटाकर पैसा निकालने के लिए लाइन में लग गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि भीड़ अधिक है इसलिए पैसा निकालने में टाइम लगेगा। सतनू का आरोप है कि उसने बैंक अधिकारियों से गुहार लगाई कि उनकी मां बीमार हैं। उन्हें इलाज की बहुत जरूरत है। इसी वजह से पैसे निकालने आया हूं।
लेकिन बैंक अधिकारियों ने उसकी बाताें को अनसुना कर दिया। सतनू का आरोप है कि पैसा मिल जाता मिल जाता तो इलाज के अभाव से उनकी मां की जान बच जाती। बैंक प्रबंधक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि रामकली पहले से ही काफी बुजुर्ग थीं। उन्होंने कोई वाउचर नहीं लगाया था। जब तक इस मामले की सूचना मिली, तब तक रामकली ने दम तोड़ दिया। वहीं चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि पुत्र ने किसाी पर आरोपी नहीं लगाया है।