फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ambulance employees strike continues

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Tue, 30 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ambulance employees strike continues
सीतापुर। अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों की सांकेतिक भूख हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हालांकि हड़ताल का नेतृत्व कर रहे जिम्मेदार मरीजों को कोई असुविधा नहीं होने देने की बात कह रहे हैं। फिलहाल आज होने वाले फैसले पर सभी की नजर है।
विज्ञापन

जीवीके कंपनी से 25 सितंबर को आठ घंटे की ड्यूटी और चार घंटे ओवरटाइम का वेतन मिलने का करार होने के बाद भी पैसे नहीं मिलने, पीएफ नहीं जमा करने, समय से भुगतान नहीं होने, बेवजह नौकरी से निकालने के विरोध में स्वास्थ्य विभाग की 108, 102 एंबुलेंस और एएलएस संघ के कर्मचारियों की सांकेतिक भूख हड़ताल रविवार को शुरू हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मिश्र ने बताया कि सांकेतिक भूख हड़ताल की जा रही है। कोई भी एंबुलेंस सेवा ठप नहीं है। कुुछ चालकों ने पैसे नहीं मिलने पर स्वेच्छा से एंबुलेंस खड़ी कर दी है, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। किसी भी मरीज, आमजन को इस हड़ताल से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मामला लेबर कोर्ट लखनऊ में मंगलवार को जा चुका था, लेकिन मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी है। बताया कि हम लोग प्रदेशव्यापी हड़ताल का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। उम्मीद है कि बुधवार को इस पर कोर्ट फैसला सुना सकता है। न्यायालय पर भरोसा है कि जीत हमारी होगी। हमारे साथ न्याय होगा। आज के फैसले पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed