फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ambulance collides with truck, three including two sisters killed

Sitapur News: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो बहनों समेत तीन की मौत

Sat, 01 Jun 2024 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Jun 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with truck, three including two sisters killed
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हाईवे पर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार दो बहनों समेत तीन की मौत हो गई। वहीं घायल अन्य दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर सिंह ढाबा के पास जिला मुख्यालय की ओर जा रही एक एंबुलेंस शुक्रवार देर रात करीब दो बजे सड़क किनारे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में शहर कोतवाली के मोहल्ला तामसेनगंज निवासी किरन (45) व लखीमपुर जिले के कम्हरिया निवासी रवि (20) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में किरन का पुत्र सूरज (25), रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के गांव लबदेईका पुरवा निवासी चालक सूरज (40) और रामकोट के हलुवापुर निवासी किरन की बहन गुड्डी (50) घायल हो गई। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ कृष्णबली सिंह ने बताया कि किरन का इलाज लखनऊ में चल रहा था। परिजन उसे वापस अपने घर ले जा रहे थे। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से कई बीमारियों से पीड़ित थी किरन
सूरज की मानें तो मां किरन काफी समय से बीमार थीं। शुगर के साथ ही टाइफाइड हो गया था। काफी समय से लखनऊ के एक अस्पताल में वह भर्ती थीं। सूरज ने बताया कि इलाज से फायदा नहीं हो रहा था। इस पर लखीमपुर के एक चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे। एक दिन सीतापुर स्थित घर में रुकते और उसके बाद लखीमपुर जाते लेकिन शुक्रवार देर रात हादसे में ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



मां, मौसी व साले की मौत से टूटा गमों का पहाड़
हादसे से सबसे ज्यादा सदमा सूरज को लगा है। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। मरहम-पट्टी कराने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। एक ही क्षण में उसके तीन रिश्ते खत्म हो गए। एक ओर जहां मां किरन की मौत हो गई। मौसी गुड्डी और साले रवि ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। उसने बताया कि जब हादसा हुआ तो उसकी आंखों के सामने अचानक से अंधेरा छा गया। उस एंबुलेंस में एक हेल्पर भी था। जिसका कोई पता नहीं चल सका है। जब उसे होश आया तो पूरा परिवार उजड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed