फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ajjepur lake will be improved with 2.67 crores

Sitapur News: 2.67 करोड़ से संवरेगी अज्जेपुर झील

Sat, 10 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Ajjepur lake will be improved with 2.67 crores
सीतापुर। जिले की बिसवां तहसील के अंतर्गत आने वाली अज्जेपुर झील को ईको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने दो करोड़ 67 लाख रुपये की विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी है। शासन से मंजूरी मिलते ही यहां कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर बिसवां तहसील क्षेत्र में अज्जेपुर झील है। लगभग 92 हेक्टेअर में फैली इस झील में सर्दी के दिनों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। इन प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए पर्यटक पहुंचते तो हैं, लेकिन इनकी संख्या बेहद कम होती है। अब इस झील को ईको टूरिज्म स्पॉट के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये झील तीन गांवों अज्जेपुर, सालपुर और नकहा में आती है। यहां विकास कार्य होने से प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ेगी तो पर्यटन बढ़ने पर स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही आसपास के गांवों में भूजल स्तर सुधरेगा। इसके लिए यहां झील को और गहरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील के आसपास स्थित वाच टावर की मरम्मत कराई जाएगी। परियोजना के तहत ग्रास लैंड मैनेजमेंट और पगडंडी के निर्माण की व्यवस्था भी की गई है। झील से जलकुंभी हटाने के लिए सफाई कार्य होगा और वन चेतना केंद्र की मरम्मत कराई जाएगी।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए झील में घूमने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए स्टीमर और बोट खरीदने का प्रस्ताव भी किया गया है। जीपीएस और पांच डिजिटल कैमरे भी यहां होंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन भी बनाई जाएगी। एक गोल हट यहां पहले से बनी हुई है। इसकी मरम्मत के साथ ही सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। झील के किनारे सीढ़ियां भी बनाईं जाएंगी।
प्रवासी पक्षियों के साथ ही सामान्य दिनों में आने वाले स्थानीय पक्षियों के लिए झील के किनारे जगह-जगह स्टैंड बनवाए जाएंगे। झील के अंदर पक्षियों के बैठने के लिए हाईलैंड्स का निर्माण भी होगा। इसी परिसर में अलग-अलग वन्यजीवों का सीमेंटेड प्रतिरूप भी रहेगा।

प्रभागीय निदेशक वन ब्रजमोहन शुक्ल ने बताया कि अज्जेपुर झील को ईको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने की तैयारी की गई है। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। कुछ कार्य प्राथमिक स्तर पर कराए जा सकते हैं, उन्हें शुरू करा दिया गया है। शासन से बजट मिलते ही बाकी के कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed