फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   AI technology will be included in the curriculum: IG

एआई तकनीक को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल : आईजी

Thu, 19 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
AI technology will be included in the curriculum: IG
सीतापुर। शहर की पुलिस लाइन में बुधवार शाम आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा आए। उन्होंने मातहतों के साथ बैठक करने के बाद मंगलवार को आए प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों से संवाद किया। इसके साथ ही प्रशिक्षु बैरक, भोजनालय, आवासीय कक्ष, मनोरंजन कक्ष व पीटी ग्राउड आदि स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल आपूर्ति, आवासीय सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था व बुनियादी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन



आईजी तरुण गाबा ने बताया कि एआई जैसी तकनीक को आरक्षियों के पाठ्यक्रम में रखने के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए अलग से लोगों को भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण मिले, यही सरकार की मंशा है। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई नए ऑपरेशन की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अंडर ट्रांसफर व मिसकंडक्ट पाए थानाध्यक्षों को भी हटाया जाएगा। आईजी ने ग्राम प्रहरी, चौकीदारों को साइकिल, साफा व टॉर्च आदि वितरित कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed