फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   AGM slapped the tractor driver

Sitapur News: एजीएम ने ट्रैक्टर चालक को जड़ा थप्पड़

Sun, 08 Jan 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
AGM slapped the tractor driver
हरगांव में अवध सुगर मिल के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते किसान। -संवाद - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। गन्ने की ट्रॉली में कुछ पत्तियां देख शुगर मिल के एजीएम ने आपा खो दिया। आग बबूला एजीएम पहले ट्रैक्टर चालक पर बिफरे, इतने पर भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। एजीएम की इस हरकत से आक्रोशित किसानों ने रविवार दोपहर अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव के गेट पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गन्ने की आपूर्ति ठप होने से पेराई बाधित हो गई। एसडीएम सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीओ सदर राजू कुमार व हरगांव समेत चार थानों का पुलिस बल मौक पर पहुंच गया। गन्ना महाप्रबंधक शरद सिंह ने किसानों का आक्रोश देखते हुए एजीएम गन्ना रवि शर्मा को मिल परिसर से स्थानांतरित कर दिया, तब जाकर किसान शांत हुए। करीब तीन घंटे बाद मिल चालू हो सकी। पीड़ित चालक की तहरीर पर एजीएम गन्ना के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर स्थित शुगर मिल गेट पर गन्ने की तौल की जा रही थी। रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे मुमताजपुर के प्रधान हरीश सिंह का गन्ना टैक्टर ट्रॉली में लेकर चालक अनूप पहुंचा। ट्रॉली में गन्ने की कुछ पत्तियां थीं। एजीएम गन्ना रवि शर्मा यह देख आग बबूला हो गए। चालक अनूप को थप्पड़ मार दिया। चालक ने इसकी जानकारी परिसर में मौजूद ट्रैक्टर के मालिक व किसान हरीश सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर फैलते ही सैकड़ों किसान एकत्र हो गए और मिल गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के समर्थन में करणी सेना के अजीत सिंह व बाटू सिंह भी साथियों समेत पहुंच गए। मिल गेट पर जाम लगने से सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मिल में गन्ने की आपूर्ति ठप होने से पेराई बाधित हो गई। हालात बेकाबू होते देख एसडीएम सदर, सीओ सदर, कोतवाली देहात, इमलिया सुलतानपुर, लहरपुर का पुलिस बल भी पहुंच गया।
लगभग तीन घंटे तक हंगामे के बाद मिल प्रबंधन की ओर से एजीएम गन्ना पर कार्रवाई किए जाने पर किसान शांत हुए। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अनूप की तहरीर पर एजीएम रवि शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पहले भी लग चुका अभद्रता का आरोप
एजीएम गन्ना रवि शर्मा पर चालक या किसान से अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। विगत 29 नवंबर की रात भी एक किसान से गाली गलौज व मारपीट का आरोप इन पर लगा था। किसानों ने रात में कई घंटों तक हंगामा व प्रदर्शन किया था। मिल प्रबंधन ने किसानों को समझाकर मामला शांत करा दिया था।
एजीएम को हटाया गया
शुगर मिल के एजीएम गन्ना रवी शर्मा को मिल परिसर से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब उनका मिल परिसर में कोई दखल नहीं रहेगा। किसानों से वार्ता कर मामला सुलझा लिया गया है।
- शरद सिंह, गन्ना महाप्रबंधक शुगर मिल हरगांव
किसानों ने रोके गन्ना लदे ट्रक
लहरपुर (सीतापुर)। अवध शुगर मिल हरगांव के 8272 नंबर गन्ना नहीं खरीदे जाने से किसान नाराज हो गए। उन्होंने रविवार को मतुवा में गन्ना ले जा रहे ट्रकों को रोक लिया। कुछ ही देर में सड़क पर गन्ना लदे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। मिल की आपूर्ति रोक लिए जाने से हड़कंप मच गया। इसी बीच तंबौर जा रहे डीएम अनुज सिंह उधर से निकले तो गहमागहमी देख रुक गए।

किसानों ने डीएम को बताया कि हरगांव मिल की तरफ से 8272 नंबर गन्ना बुआई के लिए कहा गया था। किसानों ने वही गन्ना बोया था, लेकिन अब मिल ने किसानों का गन्ना लेने से मना कर दिया। डीएम ने मिल प्रबंधन से बात कर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस बीच करीब पांच घंटे तक ट्रकों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed