फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After three divorces, the victim raped in the name of Halala

तीन तलाक के बाद हलाला के नाम पर पीड़िता से दुष्कर्म

Wed, 04 Sep 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
After three divorces, the victim raped in the name of Halala
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर एक महिला को पहले उसके पति ने तीन तलाक दे दिया, इसके बाद हलाला के नाम पर उसे दूसरे युवक से संबंध बनाने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उस युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सकरन थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 24 मार्च 2016 को क्षेत्र के ही निवासी युवक से हुआ था।
विज्ञापन

निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक मांग रहे थे। बाइक न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि दो जून 2019 को ससुराल वालों ने दहेज में बाइक न मिलने की बात को लेकर उसे लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने उसी दिन सकरन थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने ससुराल वालों को थाने बुलाया और सुलह-समझौता कराकर पीड़िता को ससुराल भेज दिया। जहां शाम को पति, सास, देवर आदि ने मिलकर पीड़िता को हलाला के लिए बाबू नामक एक युवक के साथ जबरन कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि बाबू ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे हलाला की बात कहते हुए फिर जमकर पीटा गया। पीड़िता का कहना है कि उसने संपूर्ण समाधान दिवस पर पति, सास व देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed