फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After the verification report, the list of board examination centers is ready

सत्यापन रिपोर्ट बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार

Tue, 01 Feb 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
After the verification report, the list of board examination centers is ready
सीतापुर। डीएम की नाराजगी के बाद चेते सभी एसडीएम ने प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्रों के सत्यापन का कार्य पूरा कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर तैयार सूची को अब डीएम की संस्तुति के बाद शासन को भेजा जाएगा। शासन से अंतिम मुहर लगने के बाद जिले में होने वाली 10वीं व 12वीं यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का औपचारिक ऐलान होगा।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 145 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इन केंद्रों पर करीब 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रस्तावित केंद्रों की अंतिम सूची तैयार करने से पहले सभी एसडीएम से इन प्रस्तावित केंद्रों पर दर्ज हुई आपत्तियों के स्थलीय सत्यापन का कार्य संबंधित एसडीएम को सौंपा गया था। सत्यापन के दौरान किसी परीक्षा केंद्र को 70 किलोमीटर दूर बना दिया गया था तो किसी केंद्र पर क्षमता से अधिक विद्यार्थी आवंटित मिले थे।
विज्ञापन

एसडीएम स्तर से केंद्रों की सत्यापन रिपोर्ट देने में काफी लेटलतीफी की गयी। इसके चलते ही 20 जनवरी तक की तय समयावधि के बाद भी जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है। डीएम की नाराजगी के बाद सोमवार को जिले की सातों तहसीलों के एसडीएम ने सभी परीक्षा केंद्रोंकी सत्यापन रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि गड़बड़ी के चलते प्रस्तावित 145 परीक्षा केंद्रों की सूची में से कई विद्यालयों के नाम हटाए जा सकते हैं। कई ऐसे विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाने की कवायद है, जहां पर मानक के अनुसार संसाधन तक नहीं मिले। इससे परीक्षा कराने में व्यवधान उत्पन्न होता। इससे जिले में प्रस्तावित 145 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या में कटौती कर इन्हें कम भी किया जा सकता है।
चुनाव व टीईटी परीक्षा से हुई देरी
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई। वहीं टीईटी भी 23 जनवरी को आयोजित होनी थी। विभाग का कहना है चुनाव के चलते एक तरफ एसडीएम कार्यो में व्यस्त रहे। वहीं टीईटी के चलते विभाग ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अफसर परीक्षा की तैयारी में ही व्यस्त रहे। इसी वजह से परीक्षा केंद्र तय होने में विलंब हो गया।

जल्द ही जारी होगी केंद्रों की सूची
सभी एसडीएम के यहां से प्रस्तावित केंद्रों की सत्यापन रिपोर्ट आ गयी है। इसके आधार पर अनंतिम तौर पर तैयार सूची डीएम को सौंप दी गयी है। उनकी संस्तुति बाद जल्द ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
देवी सहाय तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed