फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After the storm, clouds rained, hail fell, faces lit up

Sitapur News: आंधी के बाद बरसे बादल, गिरे ओले, खिले चेहरे

Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
After the storm, clouds rained, hail fell, faces lit up
सीतापुर। मंगलवार की सुबह अपने साथ खुशनुमा माैसम भी लेकर आई। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल आम जनमानस को राहत दी। पहले आंधी चली, बाद में बारिश व कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई। मौसम के इस बदले मिजाज से किसान खुश हैं। गन्ना, उड़द व सब्जियों की फसल को बारिश से फायदा पहुंचा है। नमी आने से किसान अब धान की बोआई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं। हालांकि, कुछ देर बाद मौसम का मिजाज फिर पुरानी रौ में आ गया।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में दो-तीन दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ था। बादलों की आवाजाही और कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने के बाद फिर सूरज की तपिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। मंगलवार की सुबह करीब 6:10 बजे मौसम के बदले मिजाज ने उस वक्त राहत पहुंचाई जब तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। खैराबाद और इमलिया सुल्तनपुर इलाकों में ओले भी गिरे।
विज्ञापन

हालांकि, ओलावृष्टि हल्की ही रही और इससे किसी तरह का कोई नुकसान सामने नहीं आया। आंधी-पानी से मौसम सुहाना हो गया। आम जनमानस को गर्मी से राहत मिली और बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। किसान राजेश व दिनेश ने बताया कि इस समय धान की पौध लगाने के लिए खेत तैयार करना है। बारिश से नमी आने के चलते अब किसान खेत तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर उमस भरी गर्मी ने छीना चैन
मंगलवार की सुबह आंधी-पानी के बाद मौसम फिर साफ हो गया लेकिन कुछ देर बाद तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर स्थिर रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और उमस से हर कोई बेचैन नजर आया। दिन भर गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाती रही। फिलहाल मौसम में उतार चढ़ाव के साथ गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed