{"_id":"6075e3de8ebc3edf6145269d","slug":"advocate-dies-77-more-infected-sitapur-news-lko574076621","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की मौत, 77 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की मौत, 77 और संक्रमित
विज्ञापन
आंख अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक अधिवक्ता की मौत हो गई। 77 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों में बिसवां चीनी मिल, आंख अस्पताल, जिला अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं। राहत की बात है कि मंगलवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों के आंकड़ों से चौंकाने वाली बात सामने आई है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुष दोगुना संक्रमित मिले हैं।
सिधौली में एक कोरोना संक्रमित अधिवक्ता अनूप मिश्रा (45) की बीती शाम को मौत हो गई। उसने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। कोरोना से बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद बुजुर्ग मां की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मरीजों से संपर्क कर स्वास्थ्य महकमे ने इलाज और होम क्वारंटीन की जानकारी लेने की कार्रवाई की तेज कर दी है।
अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 543 हो गई है। हालांकि, दो दिनों से आंकड़ा 100 के पार नहीं गया है। मंगलवार को कोरोना की जारी हुई रिपोर्ट में 77 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के अनुसार संक्रमित मिले मरीजों का इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल और सामान्य मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है। टीमें सभी मरीजों से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
सदमे से अधिवक्ता की मां ने दम तोड़ा
सिधौली इलाके के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अनूप मिश्रा (45) अधिवक्ता थे। कई दिन पहले परेशानी होने पर लखनऊ गए थे, जहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में हुई कोरोना की जांच में वह संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। अधिवक्ता के संक्रमित होने के बाद उसकी पत्नी, दो बेटियों को क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार देर शाम अधिवक्ता की लखनऊ में मौत हो गई। बताया जाता है कि इसकी सूचना मृतक की 75 साल की मां गायत्री मिश्रा को हुई।
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी। उनकी हालत बिगड़ गई। घर में उनका दिव्यांग बेटा क्वारंटीन था। हालत बिगड़ने के बाद महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के रिश्तेदारों ने शव लेने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों को कहना था कि अधिवक्ता की कोरोना से मौत हुई है।
ऐसे में उन्हें आशंका थी कि उनकी मां की भी कोरोना से मौत हुई है। पुलिस ने लखनऊ में रह रहे मृतका के देवर को बुलाया और फिर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला की मौत के बाद लोग शव लेने को तैयार नहीं थे। इसलिए मृतका के देवर को लखनऊ से बुुलाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
यहां मिले संक्रमित
बहरीमऊ, सिंकदपुर, जालिमपुर मरोड़, श्रीनगर, दौलतपुर, संदना, तिलकपुर, सीतापुर शहर, श्रीनगर कानपुर, ऐलिया के जार, कमोलिया, जार, लक्ष्मणपुर, केशवपुर, टिकरा, बंडिया, टिकरा, उमरसा, कोटरा, जार, शुगर मिल बिसवां, पुरैनी, शुगर मिल बिसवां, संदना, रामगढ़, अखेलिया, हरगांव गंज, कसमंडा सीएचसी व जिला अस्पताल में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शेखसरांय, भिठौरा, शिवाजी नगर, महमूदाबाद, शेखपुर, दौलतपुर, पहला, पिसावां, संदना, झौव्वाकला, विवेकनगर, नरोत्तमनगर, अटरिया, लक्ष्मीनगर, सिविल लाइंस, नई बस्ती, अंबेडकरनगर, दुर्गापुरवा, आंख अस्पताल, मिरदही टोला, हेमपुरवा, तामसेनगंज, विजय लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, गौशाला रोड हरदोई में संक्रमित मरीज मिले हैं।
तैयारियां न देख डीएम नाराज
कोरोना संक्रमण पर काबू और अगले दिन होने वाली कार्रवाई को लेेकर रोजाना डीएम विशाल भारद्वाज समीक्षा करते हैं। मंगलवार को भी वह समीक्षा कर रहे थे। इस बीच तैयारियां अधूरी देख वह नाराज हो गए। सीएमओ डॉ. मधू गैरोला से बात कर नाराजगी जाहिर की। सीएमओ सोमवार से अवकाश पर हैं। डीएम का गुस्सा देख बैठक में मौजूद अन्य अफसर भी सकपका गए।