फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Adverse entry issued to District Economic and Numerical Officer

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

Sun, 31 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry issued to District Economic and Numerical Officer
सीतापुर। 20 जनवरी को विधानसभा की प्राक्कलन समिति की द्वितीय उप समिति के आगमन पर उनके समक्ष परियोजनाओं से संबंधित जो बुकलेट तैयार कर प्रस्तुत की गई, वह अपूर्ण पाई गई। इस पर समिति ने नाराजगी व्यक्त की थी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जांच की। इसमें पाया गया कि बुकलेट तैयार करने में हुई त्रुटि के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व डीडीओ जिम्मेदार हैं। इस मामले में डीएम के निर्देश पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। डीडीओ को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

विधानसभा की प्राक्कलन समिति के भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में छह जनवरी को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को सीडीओ ने पत्र भेजा था। निर्देश दिए कि भ्रमण के संबंध में संबंधित अफसरों को बताया जाए। बुकलेट में त्रुटिपूर्ण सूचनाएं होने के संबंध में 23 जनवरी को जिला विकास अधिकारी एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा। इसका दोनों अफसरों की ओर से जवाब दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षण करने पर पाया गया कि डीडीओ राकेश कुमार पांडे एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमाशंकर पांडे प्राक्कलन समिति की बैठक के लिए तैयार की गई प्रगति रिपोर्ट में हुई त्रुटि के उत्तरदायित्व से बचना चाहते हैं। विभिन्न विभागों से प्राप्त रिपोर्ट का संकलन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रगति पुस्तिका का परीक्षण करने के बाद बुकलेट को अंतिम रूप दिया गया। ऐसी स्थिति में बुकलेट तैयार करने में हुई त्रुटि व असावधानी के लिए दोनों अफसर जिम्मेदार हैं। इस मामले में डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीडीओ को चेतावनी जारी किया गया है।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमाशंकर पांडे द्वारा पूर्व में भी बुकलेट तैयार करने में लापरवाही बरती गई थी। इसके लिए उन्हें सीडीओ ने बीते साल तीन अक्टूबर को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति डीएम द्वारा निदेशक अर्थ एवं संख्या प्रभाग को भेजी गई थी। इसकी प्रति अपर मुख्य सचिव नियोजन विभाग को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed