{"_id":"5db1e1188ebc3e01416b4abf","slug":"adulterated-chisels-sent-from-meerut-caught-sitapur-news-lko488790221","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से भेजे गए मिलावटी छेने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से भेजे गए मिलावटी छेने पकड़े
विज्ञापन
सीतापुर। दीपावली पर मांग बढ़ने से गैर जनपद से मिलावटी मिठाई की खेप सीतापुर पहुंचने लगी है। मेरठ जिले से करीब डेढ़ क्विंटल छेने के रसगुल्ले सीतापुर में सप्लाई होने थे।
सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापामारी कर मिलावटी रसगुल्लों को बस स्टॉप से बरामद कर लिया। ये रसगुल्ले खराब थे। टीम ने इन्हें नष्ट करा दिया। एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैर जनपद से मिलावटी मिठाई सीतापुर आ रही हैं। रोडवेज बस स्टॉप पर इसके पहुंचने की सूचना मिली। टीम पहले से ही वहां तैनात थी।
विज्ञापन
बस से उतरते ही उसे रिक्शा पर रखकर घंटाघर स्थित लक्ष्मी मार्केट में आपूर्ति करने की तैयारी थी। तभी टीम ने रसगुल्ले को पकड़ा लिया। डिब्बा खुलवाया तो उसमें बदबू आ रही थी। मिठाई खराब हो चुकी थी।
एफएसओ पीके वर्मा व संजय त्रिपाठी ने मिलावटी मिठाई का एक नमूना भरा। 10 डिब्बों में 15-15 किलो मिठाई रखी हुई थी। टीम ने इसको जब्त कर नष्ट करवा दिया है।
महमूदाबाद इलाके में एफएसओ अजय कुमार व रविद्र नाथ वर्मा ने नमकीन का एक-एक नमूना भरा। अजय कुमार सिंह ने लौंज मिठाई व एफएसओ विनय कुमार ने सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया।