{"_id":"59b18f484f1c1be57f8b4c86","slug":"administration-demolished-the-house-of-former-district-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर को ढहाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर तालगांव में गुरुवार को प्रशासन ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य का घर ढहा दिया। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य ने यह घर तालाब के ऊपर बना रखा था। उधर, जिला पंचायत सदस्य ने प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध बताया है। \
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनवर इब्राहिम वारसी तालगांव के ग्राम जरेली माखपुर में रहते हैं। आरोप है कि वारसी ने तालाब पर अवैध कब्जा कर अपना घर बना रखा था। शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम रतीभान वर्मा भारी संख्या में पुलिस बल व बुलडोजर के साथ जरेली माखपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर प्रशासन के बुलडोजर ने घर को ढहा दिया। प्रशासन का कहना है कि यह भवन अनवर इब्राहिम वारसी का है। गाटा संख्या 64 पर तालाब है, जिसके ऊपर अवैध रूप से निर्माण कराके घर बनवाया गया था। तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनवर इब्राहिम वारसी ने प्रशासन की कार्रवाई को अवैध बताया है।
विज्ञापन