{"_id":"6872978aa696456a5b019509","slug":"adg-zone-asked-for-details-of-action-taken-on-raghvendra-murder-case-sitapur-news-c-102-1-slko1037-136228-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एडीजी जोन ने राघवेंद्र हत्याकांड पर हुई कार्रवाई का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एडीजी जोन ने राघवेंद्र हत्याकांड पर हुई कार्रवाई का मांगा ब्योरा
Sat, 12 Jul 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस लाइन में शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन सुजीत पांडेय पहुंचे। यहां एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड पर अब तक हुई जांच व कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी। उन्हें पूरे घटनाक्रम के साथ एसओजी द्वारा घटना के खुलासे से लेकर शूटरों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने एसपी अंकुर अग्रवाल को शूटरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद हरगांव में व्यापारी संग हुई लूट पर जानकारी ली। हरगांव थाना प्रभारी की लापरवाह कार्यशैली पर वह नाराज दिखे। थानाध्यक्ष हरगांव को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही ठीक नहीं है। इस तरह की घटनाएं होंगी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
चेन स्नेचिंग पर अंकुश लगाने वाले थानाध्यक्षों को सराहा
एडीजी सुजीत पांडे ने मिश्रिख और शहर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्षों की प्रशंसा की। कहा कि जब वह आईजी लखनऊ परिक्षेत्र थे तो इन दोनों थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक चेन स्नेचिंग की घटनाएं होती थीं। यहां घटनाएं कम हुई हैं। पुलिसिंग में भी सुधार आया है।