फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action will be taken if you leave the headquarters without permission

Sitapur News: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो होगी कार्रवाई

Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if you leave the headquarters without permission
सीतापुर। नवागत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सख्ती दिखाई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को अनुशासन में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मातहतों को पत्र जारी कर बिना पूर्व सूचना और अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात जारी एक आदेश में कहा कि अवकाश के दिनों में भी अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी को मुख्यालय से बाहर जाना है तो उसे इसकी पूर्व अनुमति लेनी होगी। सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर ही निवास करेंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में उनसे तुरंत संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने यह भी कहा है कि निम्न स्तर के विकास विभाग के अधिकारी सीडीओ और मुख्यालय पर तैनात राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से अवकाश स्वीकृत कराने के बाद ही मुख्यालय के बाहर जाएंगे। अवकाश के दिनों में भी अनुमति लेना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed