{"_id":"601844678ebc3e31f401492b","slug":"accused-absconding-from-police-custody-stir-sitapur-news-lko56270530","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, हड़कंप
विज्ञापन
संदना/गोंदलामऊ (सीतापुर)। चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी गोंदलामऊ सीएचसी में मेडिकल कराने के दौरान सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की पर उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है।
सूत्र बताते हैं कि संदना इलाके के गढोय असल गांव निवासी मुरारी को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस उसे सोमवार को मेडिकल के लिए गोंदलामऊ सीएचसी ले गई थी। दोपहर करीब एक बजे के बाद जब उसका मेडिकल कराया जा रहा था, इसी बीच अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर आरोपी मुरारी भाग निकला। उसके भागने से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आननफानन में थाना पुलिस को सूचना दी गई।
थाने से पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंची। आननफानन में भागे आरोपी की तलाश शुरू की गई। गोंदलामऊ सीएचसी के स्वाथ्य कर्मियों के मुताबिक संदना थाने का सिपाही रामसेवक क्षेत्र के ही गढ़ोय निवासी मुरारी को मेडिकल के लिए लाया था। इस बीच वह भाग निकला। पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश में जुटी रही। थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने घटना को छिपाने के लिए अपना सीयूजी नंबर दूसरे पुलिस कर्मियों को थमा दिया। सीयूजी नंबर पर फोन के जरिये जानकारी चाही गई तो फोन उठाने वाले पुलिस कर्मी ने बताया साहब बैठक में है।
विज्ञापन
की जा रही तलाश : एएसपी
आरोपी के गोंदलामऊ सीएचसी से भागने के मामले में एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है। आरोपी गांव में ही गेहूं चोरी की घटना में पकड़ा गया था। उसको मेडिकल के लिए भेजा गया था। वहीं से वह भाग निकला है। तलाश की जा रही है।