{"_id":"609d73378ebc3e36b04afb7c","slug":"accident-sitapur-news-lko5780161139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की गई जान
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की देररात खेत में गेहूं लेने गए ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
पिसावां इलाके के बहादुरनगर निवासी ललित (40) का खेत गांव के रघुराज ने बटाई पर ले रखा है। खेत में गेहूं बोया हुआ था। बुधवार को थ्रेसिंग के बाद ललित बुधवार देररात समशेरनगर से एक व्यक्ति के ट्रैक्टर-ट्रॉली को किराये पर लेकर
अल्लानगर गांव के पास में गेहूं लेने गया था।
तभी तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। खेत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाने के लिए चालक ने पीछे किया। इसी बीच पीछे खड़ा ललित उसकी चपेट में आ गया। ट्रॉली का पहिया युवक पर चढ़ गया। अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।