{"_id":"5e3467a78ebc3e4b303c9172","slug":"accident-sitapur-news-lko505958985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर की बस से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर की बस से कुचल कर मौत
विज्ञापन
सेवता/रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में तंबौर-रेउसा मार्ग पर खुरवलिया चौराहे के पास शुक्रवार को एक प्राइवेट बस कंडक्टर की अपनी ही बस से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
रेउसा निवासी अतीक खां (40) पुत्र रफीक खां तंबौर से बिसवां मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस का कंडक्टर था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे तंबौर से सवारियां भरकर बस बिसवां जा रही थी। इसी दौरान खुरवलिया गांव के पास एक पिकअप में सवारियां बैठाई जा रही थीं। यह देख कंडक्टर चलती बस से उतरने लगा। इसी बीच उसका पैर बस के जीने से फिसल गया जिससे वह चलती बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी कुचल कर मौत हो गई।
खबर पाकर एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर उसे थाने पहुंचाया। रेउसा थाने के उपनिरीक्षक रोहिताश सिंह ने बताया कि कंडक्टर के परिवारीजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसलिए शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।