फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident

दीवार से टकराई बारातियों से भारी कार, तीन की मौत, तीन जख्मी

Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident
जहांगीराबाद/लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर से लौट रहे बारातियों की कार गुरुवार की आधी रात तालगांव इलाके में एक दीवार से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी अजय जायसवाल की बारात गुरुवार को लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गेरूहा निमौची गांव गई थी। द्वाराचार और जयमाल के बाद खाना खाकर ज्यादातर बाराती वाहनों से लौटने लगे। इनमें से कुछ लोग आर्टिका कार से लौट रहे थे। तालगांव इलाके के न्यामूपुर गांव के पास रफ्तार तेज होने के कारण कार पूर्व विधायक निर्मल वर्मा के आवास के पास एक दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि कार के परखचे उड़ गए। दीवार की ईंटें उछल कर विधायक के आवास तक पहुंच गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग सहम गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सहित अन्य ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। हादसा देख फौरन राहत कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस व अन्य बारातियों को खबर दी गई। इस बीच कार चालक भाग चुका था लेकिन अन्य लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सदरपुर के जहांगीराबाद निवासी मोहम्मद तनवीर अंसारी (25) पुत्र अब्दुल माजिद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि यहीं के निवासी मोहम्मद तौसीफ उर्फ नन्हू (38) पुत्र रहमत अली को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। यहीं के रहने वाले मोहम्मद आरिफ अंसारी (32) पुत्र मो. उमर उर्फ मुन्ना कहानी ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अनिल कुमार गुप्ता (20) पुत्र राम प्रसाद गुप्ता व अनिल कुमार रस्तोगी (28) पुत्र सोहनलाल व संतोष प्रजापति (2) का इलाज चल रहा है।

हादसे में जहांगीराबाद की ही रहने वाली कार सवार पांच साल की मासूम सुरभि पुत्री राम प्रसाद सुरक्षित बच गई। उसको खरोंच तक नहीं आई। हादसे की खबर पाकर बारातियों व घरातियों में कोहराम मच गया। बारातियों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed