{"_id":"69c2dad4a405233ff8015e04","slug":"aadhaar-service-centers-established-in-seven-gram-panchayats-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152609-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सात ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सात ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र स्थापित
Wed, 25 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले की ग्राम पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आधार सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन आधार सेवा केंद्रों को ग्राम पंचायत सचिवालय भवन के परिसर में ही स्थापित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अब अपने गांव में ही आधार बनवाने व अपडेशन की सुविधा मिलेगी। इसका संचालन ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक करेंगे। उन्हें यूआईडीएआई की तकनीकी टीम ने प्रशिक्षण भी दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बताया कि पहले चरण में छह ब्लॉकों की सात ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है। इनके ऑपरेटरों को यूआईडीएआई की तकनीकी टीम ने प्रशिक्षण भी दिया है।
इस प्रोजेक्ट के तहत बेहटा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मुगलपुर, पहला ब्लॉक की ग्राम पंचायत संसारपुर और शमशाबाद, पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बारामऊकलां, रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत करनापुर, सकरन की ग्राम पंचायत ताजपुर सलौली और सिधौली की ग्राम पंचायत गनेरा में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पंचायत सहायकों की ऑपरेटर आईडी भी एक्टिव हो चुकी है। इनके कंप्यूटर सिस्टम को अपग्रेड किया जा चुका है।