फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A youth was kidnapped in a dispute over geo tagging verification, three arrested

Sitapur News: जियो टैगिंग सत्यापन के विवाद में युवक का अपहरण, तीन को पकड़ा

Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A youth was kidnapped in a dispute over geo tagging verification, three arrested
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में आवासों के सत्यापन में जियो टैगिंग करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर युवक का अपहरण करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सैतियापुर गांव में मकानों के सत्यापन किये जा रहे हैं। इसमें जियो टैगिंग के दौरान बुधवार को गांव के ही महेश व अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया था। जिसपर आसपास के लोगों ने समझाकर मामले को शांत करा दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैतियापुर निवासी बिंदेश्वरी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र महेश (25) का लालपुर बाजार से लखनऊ बस से जाते समय विवाद के आरोपी मुगलपुर गांव निवासी लकी राज, सैतियापुर निवासी रामेंद्र कुमार व लालता प्रसाद ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की बरामदगी का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शुक्रवार को बसंतीपुर हजारा बाग से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल बाइक को भी बरामद किया है। वहीं, लकी राज, रामेंद्र कुमार व लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed