फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A young man died after getting electrocuted by a current in the wall

Sitapur News: दीवार में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 06 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A young man died after getting electrocuted by a current in the wall
जहांगीराबाद (सीतापुर)। रेउसा के पल्हरी गांव में दीवार में उतरे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लापरवाह कर्मियों को घटना का जिम्मेदार बताया है। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर घटना की सूचना दी लेकिन मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


पल्हरी निवासी रामशंकर मौर्य (42) शुक्रवार देर रात अपने घर में पंखे के सामने बैठे थे। घर में छत की जगह पर टिन रखी थी। इस दौरान अचानक उनका हाथ दीवार से छू गया। दीवार से हाथ चिपक गया। उनकी चीख सुनकर आए परिजनों ने किसी प्रकार सूखे बांस की छड़ी से उन्हें दीवार से अलग किया और इलाज के लिए सीएचसी बिसवां ले जाने लगे। रमाकांत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों व रामशंकर के पड़ोसी दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तुरंत सांडा उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन किया। वहां तैनात बिजली कर्मियों को बताया कि हाईवोल्टेज करंट से हादसा हुआ है, अभी भी करंट दीवार में दौड़ रहा है।
विज्ञापन



शाम से ही दौड़ रहा था हाईवोल्टेज करंट, कई उपकरण जले
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हाईवोल्टेज करंट आया। इस वजह से दिलीप के घर का टुल्लू पंप व कूलर संग कुछ अन्य उपकरण जल गए। इसी तरह जमील के घर का इनवर्टर फुंक गया। कई अन्य ग्रामीणों के घरों के उपकरण भी फुंक गए। सीयूजी नंबर पर शिकायत करने के बावजूद शनिवार सुबह 11 बजे तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस वजह से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व भी आया था हाईवोल्टेज करंट
दिलीप ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी गांव में बहुत तेज करंट आया था। इससे गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक टुल्लू पंप व पंखे जल गए थे। विभाग से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। बिजलीकर्मियों की लापरवाही से यह घटना घट गई। ग्रामीणों ने तत्काल लाइन चेक करवाने और सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed