फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A year's worth of problems was solved in minutes.

Sitapur News: एक साल की परेशानी मिनटों में हुई दूर

Sun, 14 Dec 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A year's worth of problems was solved in minutes.
सीतापुर। डीएम साहब...एक साल से दौड़ रहा हूं। मेरे खेत की मेड़ नहीं बंध पा रही है। बड़ी आस लेकर आया हूं। आप मेड़ बंधवा दीजिए। शनिवार को त्रिवेणीनगर किशोरगंज निवासी रमेश चंद्र ने डीएम डॉ राजा गणपति आर को अपनी पीड़ा बयां की। डीएम ने उनके दस्तावेज देखे।
विज्ञापन

इसके बाद पांच मिनट में ही एक टीम का गठन कर मौके पर भेजी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मेड़बंदी करवा दी। रमेश चंद्र की तरह अन्य फरियादियों ने भी शनिवार को रेउसा थाना परिसर में डीएम-एसपी को अपनी फरियाद सुनाई। उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराया।
विज्ञापन

डीएम डॉ राजा गणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल ने निर्देश दिए कि आपसी विवाद के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील प्रकरणों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई होना भी जरूरी है। इस दौरान एसडीएम बिसवां शिखा शुक्ला, थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस संबंधी विवाद सुलझे
हरगांव में एसडीएम न्यायिक अभिनव यादव व थानाध्यक्ष ने पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस के छह व राजस्व विभाग से संबंधित आठ प्रार्थना पत्र आए। इनमें पुलिस की समस्याओं से संबंधित सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। राजस्व की पांच समस्याओं का निस्तारण किया गया। शेष तीन को अगले हफ्ते बुलाया गया। सकरन थाने पर तीन शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका। सभी पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को दिया गया है।

अटरिया थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार व उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 13 शिकायती पत्र आए। इसमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष आठ शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी व सीओ की मौजूदगी में अटरिया थाना प्रभारी राजेश गुप्ता बिना सर्विस कैप के मौजूद रहे। उनके प्रोटोकॉल भूलने की चर्चा रही। वहीं, कुछ फरियादियों ने बताया कि इसमें डीएम एसपी के आने की सूचना मिली थी लेकिन वह नहीं आए। अब सीतापुर जाकर फरियाद सुनाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल आनंद तिवारी, शिवेंद्र सिंह, अमीकांत शुक्ला, शशांक सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed