{"_id":"638b120f663ba53069208ee5","slug":"a-video-of-nurses-dancing-in-chc-went-viral-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सपना चौधरी के गाने पर डांस कर रही थीं नर्स, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सपना चौधरी के गाने पर डांस कर रही थीं नर्स, वीडियो वायरल
Sat, 03 Dec 2022 06:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, (झरेखापुर) सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, (झरेखापुर) सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:17 PM IST
सार
सीतापुर के परसेंदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। सभागार में पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंदी का एक वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में सीएचसी पर तैनात रही स्टाफ नर्स सपना चौधरी के गानों पर नाचते हुए नजर आ रही हैं और साथ ही बड़ी संख्या में आशा और सखी भी मौजूद दिख रही हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी में राधा नाम की महिला संविदा पर स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। कुछ दिन पहले उसका चयन आयोग के जरिए स्टॉफ के नर्स के पद पर स्थाई तौर पर हो गया था साथ ही उसका तबादला फतेहपुर जनपद हो गया है। स्थायीकरण और तबादला होने के चलते शुक्रवार सीएचसी परसेंडी के सभागार में पार्टी आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
पार्टी में सीएचसी क्षेत्र की सभी आशा, सखी और स्टाफ नर्स पहुंची थी। इसी पार्टी के दौरान सपना चौधरी के गाने पर नाचते हुए राधा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएचसी अधीक्षक डा. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पार्टी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद ही इसका पता चला।