फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A thief entered the house and pointed a gun at the homeowner, who was tied up and beaten by villagers.

Sitapur News: घर में घुसे चोर ने गृहस्वामी पर ताना तमंचा, ग्रामीणों ने बांधकर पीटा

Tue, 23 Sep 2025 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A thief entered the house and pointed a gun at the homeowner, who was tied up and beaten by villagers.
मानपुर। इलाके के रसूलापुर गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के बाहर वह आपस में कुछ बात कर रहे थे। आवाज सुनकर गृहस्वामी की भाभी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गृहस्वामी मौके पर आ गया। इतनी ही देर में घर में घुसे एक चोर ने गृहस्वामी पर तमंचा तान दिया। इस बीच घर के अन्य लोग आ गए। गृहस्वामी ने एक चोर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके हाथ-पैर बांधकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। रसूलापुर निवासी रवींद्र कुमार के अनुसार वह सीतापुर-बिसवां मार्ग के किनारे अपने खेत में मकान बना कर रहते हैं। रविवार रात करीब 12 बजे तक परिवार व गांव के लोगों ने क्रिकेट मैच देखा। इसके बाद घर के सदस्य सोने चले गए। रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर कुछ आवाज हुई। चोर आपस में गाली देकर पूछ रहे थे कि नागेंद्र कहां है, आवाज जब रवींद्र की भाभी ने सुनी तो वह चिल्लाईं। शोर सुनकर रवींद्र आ गए। उनकी तरफ एक चोर ने तमंचा तान दिया, गृहस्वामी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इससे तमंचा हाथ से छूटकर नीचे गिर गया और उसके साथी भाग निकले।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी को बांधकर पीटा। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। कुछ दूरी पर ही दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी के मितौली निवासी धर्मेंद्र उर्फ निजाम बंजारा के रूप में हुई है। उसका दूसरा साथी गुलजारपुरवा का निवासी कफील है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed