फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A reward of Rs 25,000 was caught in an encounter.

Sitapur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में दबोचा गया

Sat, 20 Jan 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 25,000 was caught in an encounter.
सीतापुर। कोतवाली देहात और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। गिरोह रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात और क्राइम ब्रांच की टीम को काफी दिनों से क्षेत्र में एक गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गौरा अर्जुनपुर अंडरपास के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक से जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद दो भागने लगा। तभी क्राइम ब्रांच निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने जवाबी फायर किया।
विज्ञापन

गोली एक बदमाश के दाहिनी पैर में जा लगी। उसके गिरते ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। बदमाश की पहचान खैराबाद के पनबडिया शेख सराय निवासी शाकिर उर्फ टुंडा उर्फ लूला के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व 2200 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से भागे बदमाश का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि यह गिरोह क्षेत्रों में रेकी कर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। शाकिर खैराबाद क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदातों में काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। उसके खिलाफ पूर्व में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।


गोकशी व गैंगस्टर एक्ट में भी है आरोपी
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी शाकिर पर अटरिया थाने में गोकशी के दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, गैंगस्टर एक्ट संग अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। इससे पूछताछ में अन्य जनपदों में की गई वारदातों की जानकारी ली जाएगी। गिरोह के अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed