{"_id":"69d009db9223abe9580921e4","slug":"a-quack-was-providing-treatment-in-chaudiya-the-clinic-was-closed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-153222-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चौड़िया में झोलाछाप कर रहा था इलाज, बंद कराया क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चौड़िया में झोलाछाप कर रहा था इलाज, बंद कराया क्लीनिक
Sat, 04 Apr 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली के चौड़िया से मास्टरबाग तक झोलाछापों का नेटवर्क फैला है। अवैध तौर से संचालित इन निजी अस्पतालों व क्लीनिक का संचालन मेडिकल की पढ़ाई के बिना ही अप्रशिक्षित लोग कर रहे हैं। चौड़िया चौराहे पर एक छोटी सी दुकान में संचालित ऐसे ही एक अवैध क्लीनिक में नाबालिग द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर की थी। डीएम डॉ राजा गणपति आर ने इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था।
इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के पास संचालित इस क्लीनिक का संचालक सलीम नामक शख्स बिना किसी चिकित्सीय योग्यता के कर रहा था। डीएम के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ राजीव वर्मा ने क्लीनिक की जांच कराई। जांच टीम को क्लीनिक में कई एलोपैथिक दवाएं मिलीं। सलीम जांच टीम के समक्ष अपनी चिकित्सीय योग्यता से संबंधित कोई अभिलेख भी नहीं दिखा पाए। शुक्रवार को सलीम को कसमंडा सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक का संचालन बंद कराते हुए संचालक को नोटिस जारी किया है। (संवाद)