{"_id":"6864301acfa82344f504927a","slug":"a-pack-of-dogs-attacked-a-peacock-villagers-saved-it-sitapur-news-c-102-1-stp1003-135485-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुत्तों के झुंड ने मोर को नोंचा, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुत्तों के झुंड ने मोर को नोंचा, ग्रामीणों ने बचाया
Wed, 02 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। खेतों में कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मोर को बचाकर राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के बाद वन विभाग को सौंप दिया गया।
सोमवार दोपहर पिसावां गांव के उत्तर ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए थे। अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। उनको लगा कि कोई जंगली जानवर है। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो एक मोर पर कुत्तों का झुंड हमला कर रहा था।
गांव के आनंद सिंह, रामजी दीक्षित मोर को कुत्तों से बचाकर इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर गए। सूचना पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची, जहां इलाज के बाद मोर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। वन दरोगा विनीत सक्सेना ने बताया कि मोर गंभीर रूप से घायल है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।