{"_id":"644ac0e5bdae8a095004a5a4","slug":"a-model-booth-will-be-made-in-every-civic-body-sitapur-news-c-13-1-204403-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हर निकाय में बनेगा एक मॉडल बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हर निकाय में बनेगा एक मॉडल बूथ
Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 11 निकायों में अध्यक्ष और सभासद पदों के चुनाव के लिए चार मई को मतदान होगा। इस दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किया जा रहा ह। इसके लिए प्रत्येक निकाय में एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा। इसे आकर्षक ढंग से सजाते हुए यहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिले की छह नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासदों पदों के चुनाव को सकुशल कराने के लिए तैयारियां की जा रही है। 11 निकायों में चार लाख 93 हजार 535 मतदाता हैं। इनकी ओर से मतदान के करने के लिए 542 बूथ बनाए गए हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक निकाय में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा।
इस पर महिला कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। बच्चों के खेलने सहित अन्य सुविधाएं यहां होंगी। साथ ही प्रत्येक निकाय में एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा। यहां टेंंट लगाकर छाया, पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसे फूलों, गुब्बारों से सजाया जाएगा, जिससे मतदाता आकर्षित हो और मतदान करें।
विज्ञापन
मिश्रिख, हरगांव, सीतापुर, खैराबाद, महमूदाबाद, पैंतेपुर, सिधौली, बिसवां आदि निकायों से मॉडल बूथ के लिए स्थल तय किए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अफसर सुरेश प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक निकाय में एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा। इसकी सूचना संबंधित तहसीलदार और एसडीएम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।