फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A couple was locked in a room and Rs 10.5 lakh was stolen.

Sitapur News: दंपती को कमरे में बंद कर साढ़े दस लाख की चोरी

Wed, 19 Nov 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A couple was locked in a room and Rs 10.5 lakh was stolen.
सीतापुर। रामपुरकलां इलाके के सरवा जलालपुर में बेखौफ चोरों ने मंगलवार रात एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब साढ़े दस लाख कीमत के आभूषण व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित परिवार को चोरी होने की जानकारी हुई। चोरी किए खाली बक्से घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिले। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के अनुसार चोर आधी रात के बाद घर में घुसे। उन्होंने वह कमरा भी बाहर से बंद कर दिया, जिसमें उनके बहू और बेटे सो रहे थे। इसके बाद चोरों ने बाकी कमरों में छानबीन कर वहां रखे 75 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन समेत करीब साढ़े दस लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर बहू-बेटे जब उठे तो उन्होंने ओमप्रकाश को फोन करके कमरा बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पहुंचने पर देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंचे, तलाश करने पर चोरों द्वारा साथ ले जाया गया एक खाली बक्सा घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। घर के पीछे की तरफ छत से एक साड़ी भी बंधी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोर साड़ी के सहारे ही चढ़े और भागे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद एएसपी दक्षिणी, स्वाट व सर्विलांस की टीम के साथ सीओ सिधौली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयानों को दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है। थानाध्यक्ष पियूष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed