फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A case was filed against the victim, the MLA reprimanded him.

Sitapur News: पीड़ित पर ही दर्ज कर लिया केस, विधायक ने फटकारा

Fri, 24 Oct 2025 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
A case was filed against the victim, the MLA reprimanded him.
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया पुलिस ने अजब कारनामा करते हुए पीड़ित युवक के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। जब सिधौली विधायक के पास जाकर पीड़ित ने आपबीती सुनाई, तो विधायक ने थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद जागे थानाध्यक्ष ने पीड़ित की तहरीर पर भी केस दर्ज किया।
विज्ञापन

जयपालपुर गांव निवासी ब्रजेश सिंह के अनुसार बुधवार को विवाद के चलते उनके पड़ोसी समेत करीब आधा दर्जन लोग फरसा, लाठी लेकर उनके घर आकर अपशब्द कहने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों ने ब्रजेश और उनके पिता को बुरी तरह से पीट दिया। जब वह थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे तो थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने उनके खिलाफ ही केस दर्ज करने के आदेश दे दिए। आरोप है कि दबंगों की तहरीर पर ब्रजेश पर केस भी दर्ज कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित सिधौली विधायक मनीष रावत के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी पीड़ा सुनाई। साथ ही वीडियो भी दिखाया। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैकफुट पर आई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया। पीड़ित का आरोप है कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कोई पूछताछ नहीं की है। साथ ही मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अब पीड़ित को जान से मारने की धमकी मिल रही है। विधायक मनीष रावत ने बताया कि उनके पास पीड़ित पक्ष आया था। इसलिए थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed