{"_id":"128-87710","slug":"Sitapur-87710-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति ने थमाया सेठिया मिल को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति ने थमाया सेठिया मिल को नोटिस
Sitapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने शहर की सेठिया ऑयल मिल को पौने 17 लाख की नोटिस जारी की है। उसने यह कार्रवाई मंडी शुल्क व विकास सेस की अदायगी न करने पर की है। अगर मिल ने 31 अक्तूबर तक बकाया रकम की अदायगी न की तो वसूली के लिए तहसील को आरसी जारी कर दी जाएगी।
मंडी से माल खरीदने व बेचने पर कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा दो प्रतिशत मंडी शुल्क वसूलने का प्राविधान है। सेठिया ऑयल मिल ने भी सीतापुर मंडी से माल की खरीद-फरोख्त की थी। इसके बावजूद मिल द्वारा समिति तय मंडी शुल्क की अदायगी नहीं की जा रही थी। उस पर तकरीबन पौने 17 लाख रुपये का बकाया हो गया था। बकाया रकम वसूलने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव स्तर से इससे पूर्व दो नोटिसें भी इश्यू की जा चुकी थीं। पर उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब बकाया रकम वसूलने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव प्रवीण अवस्थी ने सेठिया ऑयल मिल को तीसरी एवं अंतिम नोटिस जारी की है। इसके जरिए मिल पर मंडी शुल्क का 13 लाख 36 हजार 608 रुपये तथा विकास सेस में 3 लाख 34 हजार 152 रुपये कुल 16 लाख 70 हजार 760 रुपये दर्शाया गया है। साथ ही उनसे 31 अक्तूबर तक बकाया रकम की अदायगी करने के निर्देेश दिए गए हैं। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट सोमदत्त मौर्य ने बताया कि सेठिया मिल को मंडी समिति द्वारा 16 लाख 70 हजार 760 रुपये मंडी शुल्क जमा करने की अंतिम नोटिस भेजी गई है। समयावधि में मिल द्वारा बकाया शुल्क जमा नहीं किया तो वसूली के लिए तहसील को आरसी भेजी जाएगी।