फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सर्राफ के घर से 18 लाख की चोरी

सर्राफ के घर से 18 लाख की चोरी

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा व्यवसायी के घर को निशाना बनाया। रात के समय घर में दाखिल हुए चोर करीब 18 लाख के जेवरात, पिस्टल व कारतूस समेट ले गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर फिंगर प्रिंट टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया जिसने जांच की है। व्यवसायी परिवार के साथ कानपुर गया था। पुलिस ने चोरी गए जेवरात की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना शहर में मोहल्ला नई बस्ती निवासी योगेंद्र कुमार रस्तोगी के घर में हुई। योगेंद्र का पुत्र शुभ रस्तोगी बीमार है। उसका इलाज कानपुर के एक डाक्टर से चल रहा है। बेटे के इलाज के सिलसिले में रविवार की सुबह योगेंद्र घर में ताला लगाकर सपरिवार कानपुर गए थे। रविवार रात चोरों ने योगेंद्र के घर को निशाना बनाया। घर में दाखिल हुए चोर घर में रखे बक्स व अलमारी के ताले तोड़ दिए। परिवारीजनों के मुताबिक चोर बक्से व अलमारी से तीन लाख 50 हजार रुपये, सोने की नथ, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि जेवर, पिस्टल, 12 कारतूस, रायफल के 15 कारतूस आदि समेट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और छानबीन की। जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए हैं। जिसके लिए चोरों ने दो जाल के ताले भी तोड़े। उन्होंने छत पर रखी सीढ़ी व तार का इस्तेमाल किया है। पुलिस टीम घर सेे बाहर लटक रहा तार कब्जे में ले लिया है। उधर गृहस्वामी ने बताया कि चोर नकदी के साथ करीब 14 लाख कीमत के सोने के जेवर व अन्य सामान ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोर करीब तीन लाख रुपये का माल ले गए हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed