{"_id":"128-87356","slug":"Sitapur-87356-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से तंग हो युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी से तंग हो युवक ने लगाई फांसी
Sitapur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। वहीं परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीरंग दहेलिया निवासी रामजीवन तिवारी का पुत्र अनीत तिवारी (22) बचपन से ही अपने ननिहाल मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मखुवा चौबेपुर निवासी रामबल पांडेय के यहां रहता था। शनिवार सुबह अनीत नित्यक्रिया केे लिए खेतों की तरफ गया था। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। इससे परिवारीजन चिंतित हो उठे और उसे तलाशने लगे। इसी दौरान गांव के बाहर एक बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पिता रामजीवन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को किसी तरह नीचे उतारा। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद अनीत के चचेरे भाई बबलू की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पिता के मुताबिक बेरोजगारी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।