{"_id":"128-87184","slug":"Sitapur-87184-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सभासद पर लाठियों से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सभासद पर लाठियों से हमला
Sitapur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख(सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने गुरुवार को एक महिला सभासद पर हमला कर दिया। इस हमले में सभासद घायल हो गई। इस मामले में दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला थोक में मुर्गा चोरी को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो रहा था। यह देख सभासद जलिया देवी वहां पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराने लगीं। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले के अर्जुन व शंकर पक्ष ने जलिया देवी पर हमला कर दिया। सभासद पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। इससे जलिया देवी जख्मी हो गईं। घायल सभासद ने मोहल्ले के अर्जुन, शंकर, छोटी देवी व राजेश्वरी देवी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सभासद का कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।