फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तालाब-पोखर सूखे, गर्मी में पशु-पक्षी बेहाल

तालाब-पोखर सूखे, गर्मी में पशु-पक्षी बेहाल

Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लाखों रुपये खर्च कर विकसित किए गए मॉडल तालाब अपनी रंगत खो रहे हैं। हालत यह है कि तालाबों में धूल उड़ रही है। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पशु-पक्षियों को भटकना पड़ रहा है। हालांकि सूखे तालाबों में पानी भरवाए जाने की कवायद प्रशासन ने शुरू की है। तालाबों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है, पर यह कवायद कब अंजाम तक पहुंचेगी, कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 5397 (सामान्य व मॉडल) तालाब हैं। कुछ गिने-चुने तालाबों में भले ही पानी दिख जाए लेकिन हकीकत में अधिकतर तालाब सूखे पड़े हैं। जिन तालाबों में पानी की लहरें उठनीं चाहिए, वहां धूल उड़ रही है। नहरों का भी यही हाल है। तालाब व पोखर और नहरें सूखी होने की वजह से पशु-पक्षियों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। तपती धूप में बदन झुलसने और गला सूखने पर जब पशु-पक्षी तालाबों का रूख करते हैं तो सूखे पड़े तालाब देख मायूस होते हैं। इस गंभीर समस्या से पशुपालकों को भी जूझना पड़ रहा है। पशुपालक अपने जानवरों की प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। पशुपालकों के मुताबिक बेजुबान मवेशी यह तो बता नहीं सकते कि उन्हें प्यास लगी है। हम हैंडपंप से उन्हें कितनी बार पानी पिलाएंगे। अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed