फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चोरों ने 33 लाख का माल पार किया

चोरों ने 33 लाख का माल पार किया

Tue, 04 Feb 2014 02:54 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सोमवार की रात चोरों ने पूरे जिले में जमकर उत्पात मचाया। जिले में चार स्थानों से चोरों ने जहां जेवर, नकदी समेत करीब 32 लाख रुपए का माल पार कर दिया, वहीं रेउसा की बैंक में प्रवेश कर चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए, लेकिन चोरी में सफल नहीं हो सके। सभी घटनाओं से संबंधित पुलिस को अवगत करा दिया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी जांच की है।
विज्ञापन


20 लाख की चोरी
महोली। कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाहूसा गांव के प्रधान के घर से सोमवार की रात चोरों ने जेवर, नकदी, कपड़ा समेत लगभग 20 लाख का सामान पार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। प्रधान संतराम भार्गव के अनुसार रात को वह और उनके परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। इसी बीच चोर घर के अंदर घुस आए। इसके बाद कमरे की कुंडी खोल कर उसमें रखी अलमारी से 50 हजार कैश पार कर लिया। इसके साथ घर की महिलाओं हार, कंगन, मंगलसूत्र, पायल व अंगूठी आदि भी उठा ले गए। सुबह जब उनकी पत्नी सोकर उठी तो घर व कमरे के दरवाजे खुले मिले। कमरे के अंदर से बक्से आदि गायब थे। सुबह गांव के बाहर तीन बक्से खाली पड़े मिले। प्रधान का कहना है कि चोरों ने पचास हजार की नकदी व जेवरात समेत लगभग 20 लाख रुपए का माल पार कर दिया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


साढ़े दस लाख का माल पार
नेरी (सीतापुर)। महोली कोतवाली के ही नेरी मजरा संसड़ा गांव के एक किसान नेता के घर से चोरों ने सोमवार रात जेवर, नकदी समेत लगभग साढ़े दस लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। नेरी मजरा संसड़ा गांव निवासी किसान नेता अरुण शुक्ला के घर रात को चोर घुस गए और करीब ढाई लाख रुपए कैश के अलावा हार, मांग बेदी, अंगूठी, कंगन समेत लगभग आठ लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। चोरों ने रिवाल्वर व बंदूक भी चोरी कर ली। इसी साथ में बंदूक की 20 व रिवाल्वर की 18 कारतूस भी चोरी कर ले गए। बाद में बंदूक व रिवाल्वर घर से कुछ दूरी पर पड़े मिले। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके की जांच की। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला तोड़ डेढ़ लाख का माल साफ
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दीक्षितपुरवा गांव में एक घर से रात को चोर एक घर से 25 हजार नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इलाके के दीक्षितपुरवा गांव निवासी रमेश चंद बाजपेयी के रात को चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद 25 हजार नकदी, मांगेबेदी, बाला, दो अंगूठी, सात थाली, तीन थार, दो बटुए, 22 कटोरे, साड़ियां समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल शाप से एक लाख की चोरी
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज चौराहे के करीब स्थित एक मोबाइल दुकान में सोमवार की रात चोरों ने नकब लगाकर मोबाइल, चार्जर व नकदी आदि करीब एक लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शहर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी पंकज आर्य की रोडवेज चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। पंकज का कहना है कि रात को चोरों ने मोबाइल दुकान में नकब लगा दिया और पांच हजार की नकदी, 20 मोबाइल, मेमोरी कार्ड, चार्जर समेत लगभग एक लाख रुपए का माल पार कर दिया। पंकज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर
रेउसा (सीतापुर)। कस्बे में चहलारी मार्ग पर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में सोमवार की रात चोर खिड़की की ग्रिल तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए। अंदर जाने के बाद चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम का भी ताला तोड़ दिया और लॉकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सुबह बैंक कर्मी जब पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार की सुबह जब बैंक के कर्मी पहुंचे तो एक खिड़की की ग्रिल टूटी मिली। जब वे अंदर गए तो स्ट्रांग रूम भी खुला मिला। लॉकर खोलने के प्रयास के निशान भी पाए गए। इस पर बैंक कर्मियों ने शाखा प्रबंधक एनएन पाण्डेय को सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस टीम ने पहुंच कर घटना की जांच की। शाखा प्रबंधक का कहना है कि चोर अंदर कैसे प्रवेश कर गए, इसकी जांच होनी चाहिए। इस बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ रमेश चंद यादव का कहना है कि घटना की जांच की गई है।


नकदी समेत जेवरात उड़ाए
महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर मथुरा व सदरपुर थाना क्षेत्रों में चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जरावन निवासी राम शंकर शुक्ला पुत्र कुन्ज बिहारी के घर चोरों ने सोमवार की रात खिड़की के सहारे घुसकर यहां रखें चांदी का एक जोड़ी लच्छा, चूड़ी, पायल, कमर बिछुआ व 45 चांदी के सिक्के तथा सोने का एक मंगलसूत्र, लाकेट, नाक की तीन कीलें, एक नथुनी एवं कपड़ों से भरे तीन सूटकेश चोरी कर लिए। सामन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। दूसरी घटना सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हेलेपारा में हुई। यहां चोरों ने नकब लगाकर राम सरन पुत्र भीखालाल के घर से दो हजार रूपये की नकदी, बर्तन व कपड़े चोरी लिए। यहीं के हीरालाल के घर आये मेहमानों की बाहर खड़ी दो साइकिलें चोर उठा ले गए। इसके अतिरिक्त सब्बीर के घर के सामने लगे नल भी चोर उखाड ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed